पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम से पट्टे नहीं मिले तो प्रदर्शन

निगम से पट्टे नहीं मिले तो प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - सोढ़ाला अशोकपुरा के लोगों को पट्टा नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर अशोकपुरा व डॉ. अंबेडकर कॉलोनी विकास समिति के लोगों ने बुधवार को नगर निगम के मानसरोवर जोन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कॉलोनीवासी जुलूस के रूप में पहुंचे और नारेबाजी की। लोगों का आरोप था कि निगम अफसर भ्रष्टाचार पर आमादा हैं और प्रशासन शहरों के संग अभियान में आवेदन देने के बावजूद पट्टे जारी नहीं किए गए। समिति के महामंत्री नाथूलाल लाडऩा ने बताया कि कॉलोनी के 400 परिवारों ने आवेदन किया था, लेकिन बड़ी मुश्किल से 158 लोगों को ही पट्टे जारी हो पाए।
शेष परिवारों को निगम अफसर पट्टे नहीं दे रहे हैं। ये लोग पिछले 41 वर्ष से पट्टे के लिए संघर्ष कर रहे हैं।