पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैसे छीनकर भागा बदमाश, ट्रैफिक पुलिस ने दबोचा

पैसे छीनकर भागा बदमाश, ट्रैफिक पुलिस ने दबोचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जयपुर
भास्कर पुलिया के नीचे बुधवार शाम एक व्यक्ति से मारपीट कर रुपए छीनकर भाग रहे बदमाश को ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों ने बजाज नगर टी पाइंट पर पकड़ लिया, जबकि एक पैदल भाग निकला। पुलिस ने मौके से बाइक जब्त कर ली है।
बजाजनगर थाने के एएसआई शिवदान सिंह ने बताया कि आरोपी संजय नगर, शास्त्रीनगर निवासी साजिद ((19)) है। उसके खिलाफ गांधीनगर थाने में मारपीट का मामला दर्ज है। दूसरा साथी आसिफ ((19)) उसका पड़ोसी है। उसके खिलाफ भी ब्रह्मपुरी थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज है। जानकारी के अनुसार उमराव वर्मा कॉलोनी, शास्त्रीनगर निवासी अमरचंद ((47)) मानसरोवर के जन शिक्षण संस्थान में कर्मचारी हैं। वे बुधवार शाम करीब छह बजे साइकिल से संस्थान के हैड ऑफिस जा रहे थे। भास्कर पुलिया के नीचे बाइक सवार दो युवकों ने रोका और मारपीट कर जेब से पर्स निकालकर 1600 रुपए लेकर भाग निकले। दोनों बदमाश कुछ देर आसपास की कॉलोनियों में घूमते रहे। अमरचंद साइकिल से आगे बढ़े। वे जैसे ही बजाज नगर टी पाइंट पहुंचे तो लालबत्ती पर बदमाशों को खड़ा देखा। अमरचंद ने उनको पकडऩे की कोशिश की तो बदमाशों ने मारपीट कर दी। शोर सुनकर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही दौड़कर आए और साजिद को पकड़ लिया, जबकि आसिफ भाग गया।