पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुआ खेलते ९ युवक गिरफ्तार

जुआ खेलते ९ युवक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - जामडोली में बुधवार को एक फार्महाउस पर जुआ खेल रहे नौ युवकों को कानोता पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनसे करीब 1,29,840 रु. बरामद किए गए हैं।
डीसीपी ((पूर्व)) अमनदीपसिंह कपूर ने बताया कि फार्महाउस का मालिक गिरफ्तार आरोपी जुगलकिशोर मीणा ((45)) है। वह तन जामडोली में मांडिया की ढाणी में रहता है और जुआघर चलाता है। मुखबीर की सूचना पर थानाप्रभारी सुगन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी। जिसमें जामडोली के महेंद्र मीणा ((24)), बाबूलाल मीणा ((30)), बल्लू उर्फ सुरेंद्र मीणा ((27)), सुमेल के समंदर मीणा ((22)), टीलावाला के बृजमोहन शर्मा ((32)), सिकराय दौसा के मुकेश कुमार कोली ((25)), नदबई के मंगलसिंह जाट ((34)) व धानकों का मोहल्ला, कानोता के छोटेलाल उर्फ अनिल ((33)) जुआ खेलते नजर आए। पुलिस ने कमरे में रखी नकदी व ताशपत्ती जोड़ी जब्त की।