पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों ने किया पुराने एक्ट से रिंग रोड बनाने का विरोध

किसानों ने किया पुराने एक्ट से रिंग रोड बनाने का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जयपुर
नए भूमि अधिग्रहण कानून के लागू होने के बाद बुधवार को रिंग रोड से जुड़े गांवों के किसानों ने पहली सभा और प्रदर्शन किया। उनका विरोध था कि जेडीए और सरकार पुराने अवाप्ति नियम से रिंग रोड बना रहे हैं। जबकि नए एक्ट के अनुसार जयपुर की रिंग रोड का भी जिन किसानों ने मुआवजा नहीं लिया और जमीन सुपुर्द नहीं की है, उनकी जमीन नए एक्ट से नियमों से ही अवाप्त की जा सकती है। किसानों यह भी साफ कहा कि रिंग रोड 90 मीटर चौड़ाई में ही बनाई जाए। इससे ज्यादा जमीन का विरोध किया जाएगा।
किसान एवं ग्रामीण सहायता समिति की अगुवाई में किसानों की सभा और प्रदर्शन टोडी मोड़ के पास जगन्नाथपुरा में हुआ। समिति सचिव जगदीश गुर्जर, महेश शर्मा आदि ने आरोप लगाया कि जेडीए 90 मीटर के अलावा 270 मीटर चौड़ाई में अवाप्त की गई जमीन रिंग रोड बनाने वाली कंपनी को देना चाहती है, यह नहीं होने देंगे। रिंग रोड एनएचएआई की तरह 90 मीटर में बनानी चाहिए, तभी किसान जमीन देने को तैयार होंगे।