चेक चोरी व दुरुपयोग केस में एफआर निरस्त
जयपुर - महानगर मजिस्ट्रेट ((14)) ने चेक चोरी व दुरुपयोग मामले में वैशाली नगर पुलिस की जांच को निरस्त करते हुए एफआर नामंजूर कर दी तथा थानाधिकारी को आगामी अनुसंधान कर रिपोर्ट एक मार्च 2014 को कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया। यह आदेश ग्यारसी लाल यादव के प्रार्थना पत्र पर दिया। अदालत ने इस मामले की पुन: जांच के आदेश दिए।
केंद्र से दो आईएएस जयपुर लौटे
जयपुर - केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर चल रहे आईएएस आलोक कुमार और राजीव सिंह ठाकुर को जयपुर बुला लिया गया है। कार्मिक विभाग ने बुधवार को आदेश निकाल दोनों को पदस्थापित भी कर दिया है। आलोक कुमार को सचिव ऊर्जा व राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम का सीएमडी बनाया गया है। राजीव सिंह ठाकुर को ग्रामीण विकास विभाग में सचिव व रोजगार गारंटी योजना का आयुक्त बनाया गया है।