ईव टीजिंग के खिलाफ डॉग मार्च
सिटी रिपोर्टर जयपुर
ईव टीजिंग के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गुरुवार को डॉग मार्च का आयोजन किया गया। इसमें डॉग लवर्स के साथ स्कूली स्टूडेंट्स ने भी हिस्सा लिया। सुबह 8 से 9 बजे तक सेंट्रल पार्क से स्टेच्यू सर्किल तक निकाली गई इस रैली में बैनर और प्ले कार्ड के जरिए लोगों ने ईव टीजिंग के खिलाफ संदेश दिया। रैली के आयोजक वीरेन शर्मा ने बताया कि डॉग एक फेथफुल क्रिएचर है। फेथफुल होने के साथ वो अपने ओनर की इज्जत भी करता है। रविवार को डॉग शो का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में पर्ल एकेडमी में शुक्रवार को ग्लैम डॉग शो का आयोजन होगा। इसमें डॉग्स मॉडल्स के साथ रैंप पर वॉक करेंगे।