- Hindi News
- 00 महाजश्न में गल्र्स ने दी डांस प्रस्तुति
00 महाजश्न में गल्र्स ने दी डांस प्रस्तुति
सिटी रिपोर्टर जयपुर
एमएमएस इन्वेस्टमेंट ग्राउंड में चल रहे ‘सुरीलो राजस्थान’ समारोह के तीसरे दिन गुरुवार को भी युवाओं में भरपूर जोश नजर आया। इसमें गल्र्स ने आकर्षक डांस प्रस्तुति दी। हर कोई प्रतिभागियों के हुनर की सराहना कर रहा था।
अम्बुजा जयपुर मैराथन पावर्ड बाय दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित इस समारोह में स्पोट्र्स अवॉर्ड में 2100 गल्र्स ने अपने हाथों में मेहंदी लगाई। साथ ही 70 स्टूडेंट्स को अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। समारोह के तहत 31 जनवरी को ‘राजस्थान गौरव’ सम्मान, 1 फरवरी को ‘पास्ता पार्टी’ का आयोजन होगा। 2 फरवरी को जयपुर मैराथन होगी। गौरतलब है कि मैराथन रामनिवास बाग के जेएलएन मार्ग वाले गेट से सुबह 7 बजे शुरू होगी, जो 21 किलोमीटर की होगी। इसमें भारत सहित करीब 20 देशों के लगभग 50 हजार लोग दौड़ेंगे। इस दौड़ में बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर भी शिरकत करेंगे।
हाफ मैराथन में होगा कड़ा मुकाबला
अंबुजा जयपुर मैराथन पावर्ड बाय दैनिक भास्कर में नेशनल और इंटरनेशनल एलीट कैटेगरी में इस बार रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। 2 फरवरी को होने वाली मैराथन में पूर्व विजेता रतीराम, पूर्व रनरअप विशराम मीना और केरल के लक्ष्मणन के बीच मुकाबला कड़ा होगा। लक्ष्मणन 5 हजार और 10 हजार मीटर के नेशनल चैंपियन हैं। वे दिल्ली मैराथन, मुंबई मैराथन और कोचीन मैराथन जीत चुके हैं। इंटरनेशनल में केन्या के चाल्र्स मेनोया इस बार अपना खिताब बचाने के लिए दौड़ेंगे। उन्हें केन्या, इथोपिया, जिम्बाब्वे, तंजानिया के धावकों से चुनौती मिलेगी। इस बार 200 से अधिक नेशनल व इंटरनेशनल धावक एलीट कैटेगरी में भाग लेंगे। साथ ही ओपन कैटेगरी में 2832 रनर्स दौड़ेंगे। ड्रीम रन 6 किलोमीटर की है।