पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘नॉर्दन लाइट्स’ साइट्स

‘नॉर्दन लाइट्स’ साइट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गार्गी मिश्रा जयपुर
नेशनल ऐरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ((नासा)) की एक रिपोर्ट के अनुसार 2013 के अंत में 11 साल बाद दुनिया के कुछ कोनों में देखने को मिलेगी नेचुरल साइकलिक फोनोमिनन, ‘नॉर्दन लाइट्स’ या ‘ऑरोराज’ जिसमें टूरिस्ट्स आकाश में रेड, येलो, ब्लू, ग्रीन और वॉयलट के खूबसूरत पैटर्न और शेड्स देख सकेंगे। इन साइट्स को देखने के लिए जयपुर समेत अन्य शहरों और विदेशों में टूरिस्ट्स अपनी छुट्टियां प्लान कर रहे हैं। टूर एंड ट्रैवल कंपनी, ‘कॉक्स एंड किंग्स’ के सीनियर मैनेजर और राजस्थान के ब्रांच हेड मनीश दवे ने बताया कि जयपुर और देश भर के टूरिस्ट्स में इन साइट्स को देखने के लिए उत्सुकता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक ऐसा टूर पैकेज लॉन्च होगा जिसमें ‘नॉर्दन लाइट्स’ साइट्स के साथ आसपास की खूबसूरत जगहों को एक पैकेज के रूप शामिल किया जाएगा।




क्या है ‘नॉर्दन लाइट्स’

नासा के एक ऑफिशियल वीडियो में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी स्थित विकॉक्स सोलर ऑब्जर्वेटरी के डायरेक्टर, टॉड होएकसेमा ने बताया कि इस साल के अंत में सोलर फ्लिप के रूप में मनोरम दृश्य ‘नॉर्दन लाइट्स’ देखने को मिलेगा। साइंटिफिक एक्सपट्र्स के अनुसार ‘नॉर्दन लाइट्स’ या ‘ऑरोराज’ एक साइकलिक एक्टिविटी है, जो हर 11 साल पर रिपीट होती है। आसमान में रेड, येलो, ग्रीन, ब्लू और वॉयलट कलर्स के अनोखे पैटर्न और डिफरेंट शेड्स को देखने का समय दिसंबर 2013 से मार्च 2014 तक अनुमानित है। ‘नॉर्दन लाइट्स’ एक खास किस्म की लाइट्स होती हैं जिनका उत्पादन सूरज से निकले इलेक्ट्रिकली चार्जर्ड पार्टिकल्स के टकराव से होता है। इन लाइट्स को खासतौर पर नॉर्दन और सदर्न हेमिस्फीयर के मैगनेटिक पोल्स पर देखा जा सकता है।

कब और कहां देख सकेंगे ‘नॉर्दन लाइट्स’

इन लाइट्स को देखने का सबसे सही समय आधी रात का है। इन लाइट्स को दुनिया के कुछ ही कोनों में देखा जा सकता है जिनमें नॉर्थ अमेरिका स्थित -अलास्का, कनाडा के नॉर्थ वेस्टर्न रीजन - यूकॉन और नुनावुत, सदर्न टिप ऑफ ग्रीनलैंड एंड आइसलैंड, नॉर्दन कोस्ट ऑफ नॉरवे, और कोस्टल वॉटर्स ऑफ साइबेरिया शामिल हैं। टूर एंड ट्रैवल कंपनी, एक्सपीडिया इंडिया के स्पोक्स पर्सन विक्रम माल्ही का कहना है कि हर पल अपडेट हो रहे इंडियन टूरिस्ट्स ऐसी खूबसूरत और एक्सपेरिमेंटल डेस्टिनेशंस को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं मेक मॉय ट्रिप के हॉलिडे -चीफ बिजनेस ऑफिसर मोहित गुप्ता का कहना है कि एटमॉस्फियर में होने वाले इस लाइट शो के लिए देश भर से काफी क्वेरीज आ रही हैं।