पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजनेस प्लस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिंद्रा मैक्सिमो का चैकअप कैंप आयोजित
जयपुर - महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से डीलर ट्रेंड टैक्निशयन के यहां मैक्सिमो फ्री चैकअप कैंप आयोजित किया गया। यह कंपनी कंपनी के अधिकृत डीलरों द्वारा ट्रेंड किए गए लोकल मैकेनिकों के यहां आयोजित किया गया। इसमें चेकअप के साथ उपहार भी दिए गए। यह कैंप गंगानगर, उदयपुर, भीलवाड़ा, जयपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर, नागौर और सीकर क्षेत्र में आयोजित किए गए।
यूनिक बिल्डर्स का प्रोपर्टी फेयर आज से
जयपुर - यूनिक बिल्डर्स मानसरोवर में मध्यम मार्ग स्थित मानसरोवर प्लाजा में 31 जनवरी से दो फरवरी तक तीन दिवसीय प्रोपर्टी फेयर का आयोजन कर रहा है। निदेशक विभिषेक सिंह के अनुसार इस फेयर में 300 रुपए प्रति स्क्वायर फीट से लेकर तीन लाख रुपए तक की छूट का लाभ ग्राहकों को मिलेगा। ऐसा ही आयोजन पिछले साल भी किया गया था, जिसे अच्छा समर्थन मिला।
अशोकाज पर वैवाहिक सीजन की संपूर्ण रेंज
जयपुर - नारायण सिंह सर्किल स्थित सिटी पल्स मॉल में अशोकाज पर वैवाहिक सीजन की संपूर्ण रेंज उपलब्ध है। संचालक सोनू गुलाबानी के अनुसार यहां दूल्हे के डिजाइनर सूट्स समेत सभी रेंज उपलब्ध है। शोरूम पूरे सप्ताह खुला है।



हुंडई ग्रैंड आई10 के प्रति ग्राहकों का उत्साह

जयपुर - हुंडई मोटर इंडिया लि. की ओर से सितंबर माह में लॉन्च की गई ग्रैंड आई10 के प्रति ग्राहकों का खासा उत्साह देखा गया है। इस कार को हाल ही इंडियन कार ऑफ द ईयर 2014 के अवॉर्ड के साथ ही ऑटो बिल्ड, ऑटो इंडिया, ऑटो एक्स, बिजनेस लाइन, कार इंडिया, ओवरड्राइव और टॉपगियर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। यह कार 1.1 लीटर एडवांस सैकंड जेनरेशन यू2 सीआरडीआई डीजल इंजन और 1.2 लीटर कापा ड्युअल वीटीवीटी पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इसकी कीमत 4.51 लाख ((पेट्रोल)) और 5.46 लाख रुपए ((डीजल)) सभी एक्स शोरूम से शुरू है।

बिजनेस प्लस