चांदी 400, सोना 150 रुपए तेज
वाणिज्य संवाददाता - जयपुर
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बांड खरीद कार्यक्रम में उम्मीद से कम कटौती होने से वैश्विक बाजारों में तेजी रही। इसका असर हाजिर भावों पर भी पड़ा जिससे सोना और चांदी मजबूत हो गए। चांदी ((999)) के भाव 400 रुपए की तेजी के साथ 44,600 रुपए प्रति किलो हो गए वहीं चांदी रिफाइन भी 300 रुपए की मजबूती के साथ 44,100 रुपए प्रति किलो पहुंच गई। सोना स्टैंडर्ड 150 रुपए मजबूत होकर 30,250 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गया वहीं सोना जेवराती भी 100 रुपए बढ़कर 28,500 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर चला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना 13 डॉलर बढ़कर 1258 डॉलर प्रति औंस हो गया। भाव :- चांदी ((999)) 44,600, चांदी रिफाइन 44,100 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 83,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 30,250 रुपए, सोना जेवराती 28,500 रुपए, वापसी 27,900 रुपए प्रति 10 ग्राम।