- Hindi News
- सटोरिया बिकवाली से चने के भाव टूटेवायदा बाजार ! एनसीडैक्स पर २\' लोअर सर्किट, फसल बेहतर होने की चर्
सटोरिया बिकवाली से चने के भाव टूटेवायदा बाजार-!-एनसीडैक्स पर २\' लोअर सर्किट, फसल बेहतर होने की चर्चा से नरमी हावी
वाणिज्य संवाददाता - जयपुर
चने की बेहतर फसल के अनुमानों से गुरुवार को सटोरिया बिकवाली का दौर हावी हो गया। इससे चना और इसकी दाल में गिरावट दर्ज की गई। चना 50 रुपए घटकर 2775 रुपए प्रति क्ंिवटल रह गया वहीं चना दाल भी इतनी ही गिरावट के साथ 3175 रुपए प्रति क्ंिवटल रह गई। कारोबारियों के अनुसार बंपर फसल के अनुमानों ने ऊंचे भावों पर चने को रोक के बैठे स्टॉकिस्टों को बिकवाल बनने पर मजबूर कर दिया है। हाजिर भावों में नरमी को वायदा बाजार में चने के फरवरी अनुबंध में बिकवाली दबाव से लगे दो फीसदी के लोअर सर्किट ने और बढ़ावा दिया।
कृषि मंत्रालय ने चालू फसल वर्ष में दालों के उत्पादन में बढ़ोतरी का अनुमान व्यक्त किया है। इसके अनुसार दालों की पैदावार 190 लाख टन होने का अनुमान है जबकि पिछले साल इसी सीजन में
184.5 लाख टन उत्पादन हुआ था। कारोबारी ओम प्रकाश के अनुसार रबी में चने की पैदावार बढऩे के अनुमान से पिछले दस दिन के भीतर इसके भाव 150 रुपए तक लुढ़क गए हैं। भाव:- दलहन मिल डिलीवरी ((रुपए प्रति क्विंटल)): मूंग 7000, चौला 3300, चना 2775, उड़द जयपुर 4400 रुपए। दालें: मूंग मोगर
8100 से 8400, मूंग छिलका 7200 से 7800, उड़द मोगर 6000 से 6500, उड़द छिलका 5000 से 5500, चना दाल मीडियम 3175, चना दाल बोल्ड 3425 रुपए।
, चौला मोगर 4600, अरहर दाल 5200 से 6000, मलका मसूर 5300 रुपए। चक्की आटा: ज्योति भोग 980, सारथी 1000 रुपए। एगमार्क नमस्कार आटा 1005 रुपए प्रति 50 किलो।
अनाज: गेहूं दड़ा 1650, गेहूं ((3765)) 1650 से 1725, गेहूं दड़ा मिल डिलीवरी 1750, गेहूं फार्मी 2200 से 2300, बाजरा 1240, ग्वार जोधपुर डिलीवरी 5000, ग्वार गम 13,900 रुपए प्रति क्विंटल।