पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिटिकेयर पर कॉन्फ्रेंस 14 से

क्रिटिकेयर पर कॉन्फ्रेंस 14 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर. ‘जयपुर क्रिटिकेयर-2014’ कॉन्फ्रेंस बिड़ला ऑडिटोरियम में १४ फरवरी से शुरू होगी। इंटरनेशनल लेवल की इस कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के डॉक्टर्स क्रिटिकल केयर पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम इंडियन सोसायटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन की ओर से होगा। कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन डॉ.नरेंद्र रूंगटा और ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. मनीष मुंजाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि 16 फरवरी तक चलने वाली इस कॉन्फ्रेंस में आईसीयू में एडमिट पेशेंट्स की देखभाल के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही सेप्सिस, वेंटिलेशन, एंटीबॉयोटिक्स, आईसीयू, ट्रॉपिकल फीवर, किडनी, हार्ट और अन्य गंभीर बीमारियों के दौरान होने वाली क्रिटिकल केयर मेडिसिन के बारे में बताया जाएगा।