पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आमेर महल में 70 जीपों का चालान

आमेर महल में 70 जीपों का चालान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - आमेर महल में आरटीओ ओर से जीपों की फिटनेस, कागजात जांचने के अभियान के दौरान 70 के चालान किए गए हैं। ये वे जीपें हैं जिनकी फिटनेस सही नहीं थीं और ये प्रदूषण कर रही थीं। इसके अलावा इनमें से कई के टैक्स संबंधी कागजात और डिटेल भी पूरी नहीं थी। ऐसे में मौके पर ही 13 हजार रुपए टैक्स और 11 हजार रु. पर्सनल राशि वसूली गई है। अभियान 27 जनवरी से चल रहा है, जो कि शुक्रवार तक चलेगा। आरटीओ वीके जैन मुताबिक कागजात जांचने के बाद कुछ को कंपाउंड करने की कार्रवाई भी होगी।

जानकारी हो कि आमेर महल में जीपों के संचालन और पार्किंग को लेकर प्रिंसिपल सेक्रेट्री आर्ट एंड कल्चर ने बैठक ली थी। इसमें महल में चलने वाली जीपों की फिटनेस और प्रदूषण जांच के लिए आरटीओ को अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अभियान जब तय समय में 14 जनवरी को शुरू नहीं हुआ तो भास्कर ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की। इसके बाद आरटीओ के दखल के बाद यह अभियान शुरू हुआ।