नेशनल होम्योपैथिक कान्फ्रेंस आज से
जयपुर - एशियन होम्योपैथिक मेडिकल लीग की ओर से जयपुर में दो दिवसीय कान्फ्रेंस शुक्रवार से शुरू होगी। इसमें होम्योपैथी शिक्षा, चिकित्सा एवं शोध पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
आयोजन अध्यक्ष डॉ.अमरसिंह शेखावत व स्वागत मंत्री डॉ.अशोक शर्मा ने बताया कि दो दिन तक होम्योपैथी शिक्षा, चिकित्सा एवं शोध पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।