पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थाने से 200 मीटर दूर शोरूम से 2 करोड़ के लैपटॉप चोरी

थाने से 200 मीटर दूर शोरूम से 2 करोड़ के लैपटॉप चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जयपुर - सोढाला थाने से 200 मीटर दूर हवा सड़क पर बुधवार रात लैपटॉप शोरूम के ताले तोड़कर चोर करीब 2 करोड़ रु. के लैपटॉप व अन्य उपकरण ले गए। इस इलाके में यह तीसरी वारदात है। स्थानीय निवासियों ने सवाल उठाया है कि जब पुलिस थाने के आसपास ही गश्त नहीं कर रही है तो पूरे इलाके में क्या करती है?
चंबल पावर हाउस के सामने साइबर स्पेस नाम से शोरूम है। इसके मालिक श्याम नगर निवासी संजय ठाकुर प्रदेश में लैपटॉप सप्लाई करते हैं। सुबह 9 बजे के लगभग दुकान के मालिक ने पुलिस को फोन पर चोरी होने की सूचना दी। मौके पर शटर का ताला टूटा हुआ था और शोरूम के अंदर से और गोदाम में रखे करीब 550 लैपटॉप व अन्य कीमती सामान गायब था। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और फिंगर प्रिंट लिए। शोरूम के सीसीटीवी कैमरे के तार कटे हुए थे। हालांकि पुलिस घटना से तीन दिन पहले के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज पर जांच कर रही है। शोरूम की ब्रांच हैड छवि अदलखा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।