- Hindi News
- बिजली की मांग व आपूर्ति में समन्वय करें : गुप्ता
बिजली की मांग व आपूर्ति में समन्वय करें : गुप्ता
जयपुर - विद्युत वितरण निगमों के अध्यक्ष आर.जी.गुप्ता ने गुरुवार को अधिकारियों से कहा कि वे विद्युत उत्पादन, प्रसारण व वितरण का 12वीं व 13वीं पंचवर्षीय योजना का प्लान तैयार करें, ताकि पांचों कंपनियों में समन्वय रहे। साथ ही, बिजली की मांग, उपलब्धि व आपूर्ति में सुगमता से संतुलन रखा जा सके।
गुप्ता ने पांचों विद्युत कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में कहा कि राज्य में सर्दियों में अधिकतम आवश्यकता के समय में बिजली की मांग 9500 मेगावाट रहती है। राज्य में बिजली की मांग में वार्षिक वृद्धि दर 9.7 प्रतिशत रहती है। बिजली की मांग दर में वृद्धि को ध्यान में रखकर उत्पादन, प्रसारण व वितरण निगम को प्लान तैयार करना चाहिए। बैठक में उत्पादन निगम के सीएमडी व प्रसारण निगम के तकनीकी निदेशक ने भी योजना की विस्तृत जानकारी दी।