पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिपाही ने मजदूर से की मारपीट, थाने पर तीन घंटे प्रदर्शन

सिपाही ने मजदूर से की मारपीट, थाने पर तीन घंटे प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - झालाना औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री मजदूर से मालवीय नगर थाने के पुलिसकर्मी ने मारपीट कर दी तथा उसे शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में गुरुवार को औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों ने रैली निकालकर थाने का घेराव किया और करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। सूचना पर अधिकारी पहुंचे और जांच कर आरोपी सिपाही के खिलाफ उचित कार्रवाई के आश्वासन दिया तो मामला शांत हुआ।
पुलिस ने लोगों की मांग पर मजदूर सुनील को छोड़ दिया। एसीपी बाघ सिंह का कहना है कि वीटो स्विच कंपनी के मालिक ने फोन पर मजदूरों में झगड़ा होने की सूचना दी। इस पर पुलिसकर्मी सुनील को शांतिभंग में गिरफ्तार कर थाने ले आए। फैक्ट्री में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। इसकी फुटेज देखी जा रही है। वहीं लेबर यूनियन के संरक्षक अनिल यादव ने बताया कि कोई झगड़ा नहीं हुआ था। पुलिसकर्मी सुनील को जबरन उठा ले गए थे।