- Hindi News
- ई टेंडरिंग जानकारी अपलोड करने के निर्देश
ई-टेंडरिंग जानकारी अपलोड करने के निर्देश
जयपुर - वित्त विभाग की ओर से जारी रिमाइंडर में ई-टेंडरिंग जारी करने वाले विभागों से इससे जुड़ी जानकारी एसपीपीपी ((राजस्थान स्टेट प्रीक्योरमेंट पोर्टल)) पर अपलोड करने के लिए कहा गया। रिमाइंडर में कहा गया है कि ई-टेंडरिंग करने वाले अधिकतर विभाग इससे जुड़ी जानकारियां राज्य स्टेट पब्लिक प्रीक्योरमेंट पोर्टल पर अपलोड नहीं करते। इसके लिए विभागों को बोली आमंत्रण नोटिस, पूर्व-अर्हता दस्तावेज, बोली लगाने वालों की सूची, सफल बोलियों की कीमतों और बोली लगाने वालों का ब्योरा एसपीपीपी पर अपलोड करने के लिए कहा गया है।