सद्दाम मेव गिरोह का बदमाश गिरफ्तार
जयपुर - रामगढ़ रोड पर बंध की घाटी में छह माह फरार ट्रक ड्राइवर से 21 हजार रुपए और मोबाइल फोन लूटने वाले बदमाश राहुल उर्फ राजा को ब्रह्मपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह गुरुवार को जयंती मार्केट में घूम रहा था। जालूपुरा थाने के कांस्टेबल सोनू सिंह को सूचना मिलने पर उसे दबोच लिया। वह सद्दाम मेव गिरोह का सदस्य है, जिसमें आठ बदमाश हैं।
डीसीपी महेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि ड्राइवर मनराज गुर्जर 25 अगस्त 13 को बंध की घाटी से गुजर रहा था। रात 11 बजे राहुल व उसके पांच साथियों ने ट्रक ड्राइवर मनराज को रुकवाया। उससे हथियार दिखाकर मारपीट की और 21 हजार रुपए व एक मोबाइल फोन लूटकर भाग निकले थे। वारदात में नामजद राहुल पुलिस का वांटेड था। इसी गिरोह के सरगना सद्दाम, मो. तारीक, मोहसीन उर्फ आसकीन, मो. तौफीक, हिमांशु उर्फ जहांगीर पहले ही ब्रह्मपुरी थाने में गिरफ्तार हो चुके है। इस गिरोह ने ट्रक चालकों से नकदी व पर्स लूटने की करीब दो दर्जन से ज्यादा वारदातें की है।