पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजयुमो का कैंपस एंबेसडर प्रोग्राम शुरू

भाजयुमो का कैंपस एंबेसडर प्रोग्राम शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - भाजयुमो ने गुरुवार को कैम्पस एंबेसडर कार्यक्रम शुरू किया। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष दीनदयाल कुमावत के नेतृत्व में शुरुआत राजस्थान यूनिवर्सिटी से की गई। इस मौके पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व विधायक हर्ष संघवी तथा राज्य मंत्री अरुण चतुर्वेदी थे। कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे युवाओं को जोडऩा है, जो अपना मत डालने मतदान बूथ तक नहीं जाते। युवाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जोडऩा तथा उन्हें मतदान केन्द्र तक लाना लक्ष्य रहेगा। युवा मोर्चा की ओर से सभी यूनिवर्सिटी, कॉलेजों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, बी.एड. कॉलेजों, इंस्टीट्यूट और अन्य शिक्षण संस्थाओं में कैम्पस एम्बेसडर प्रोग्राम चलाकर सदस्य बनाए जाएंगे।
अभियान के तहत संपूर्ण राजस्थान की 9 हजार ग्राम पंचायतों व 6 हजार बूथों पर युवाओं को जोड़ा जाएगा। 18 से 24 आयु वर्ग का युवा जो सोशल मीडिया, इंटरनेट से जुड़ा है और इस प्लान के जरिए युवा मोर्चा देश के करीब 80 लाख तकनीकी छात्र-छात्राओं के पास पहुंचेगा। प्रदेश के नए वोटर जो लगभग 15 लाख के करीब हैं, उन्हें कैम्पस एम्बेसडर प्रोग्राम के द्वारा संगठन से जोड़ा जाएगा।