पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ध्रुव की हैट्रिक पर भारी पड़े सहारा के सिद्धांतसिरमूर कप पोलो : अरावली को 8 5 से हराया सहारा वॉरियर

ध्रुव की हैट्रिक पर भारी पड़े सहारा के सिद्धांतसिरमूर कप पोलो : अरावली को 8-5 से हराया सहारा वॉरियर्स ने, चार गोल किए सिद्धांत शर्मा ने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - जयपुर वॉरियर्स ने सिरमूर कप पोलो टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में कैवेलरी को 9-8.5 से हराया। विजेता टीम के लिए विदेशी खिलाड़ी मजीनी ने चार, कुलदीप सिंह व सिमरन शेरगिल ने दो-दो तथा सतिंदर गरचा ने एक गोल किया। वहीं आधे गोल की शुरुआती बढ़त के साथ मैदान पर उतरी कैवेलरी टीम के लिए एनएस संधू ने छह व रवि राठौड़ ने दो गोल किए। इस मैच में कैवेलरी ने आखिरी चक्कर तक बढ़त बना रखी थी और उसकी जीत लगभग तय नजर आ रही थी, लेकिन अंतिम मिनटों के लचर प्रदर्शन के कारण उसे हार झेलनी पड़ी। एक अन्य मैच में सहारा वॉरियर्स ने अरावली क्रूसेडर्स को 8-5 से हरा दिया। सिद्धांत ने चार गोल किए। उनके अलावा समीर सुहाग ने दो तथा गौरव सहगल व रिचर्ड लीपोरे ने एक-एक गोल किया। अरावली के लिए पांचों गोल ध्रुवपाल गोदारा ने दागे।



बढ़त के बावजूद हारी कैवेलरी

गेंद पर नियंत्रण करने के लिए आगे बढ़ते जयपुर वॉरियर्स व कैवेलरी के खिलाड़ी।