पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिभाओं को परखने का महाभियान शुरू

प्रतिभाओं को परखने का महाभियान शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जयपुर
दर्शक संस्था की ओर से गुरुवार से आठ दिवसीय महेंद्र भट्ट स्मृति संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। दर्शक कॉलेज ऑफ म्यूजिक एंड डांस के मालवीय नगर स्थित ऑडिटोरियम में इसका उद्घाटन कॉलेज के चेयरमैन एनबीएस कार्की और गायिका मधु भट्ट ने किया।
दिनभर चली प्रतियोगिताओं में पहले दिन सुगम गायन अनरिकॉर्डेड के युवा, किशोर और बाल वर्ग तथा रिकॉर्डेड बाल वर्ग की प्रतिस्पर्धाओं में जयपुर सहित राज्य के विभिन्न शहरों से आए डेढ़ सौ प्रतिभाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। संयोजक प्रोमिला राजीव ने बताया कि इस बार एक हजार से भी अधिक कलाकार विभिन्न श्रेणियों में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।