पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर फिल्म फेस्टिवल कल से

जयपुर फिल्म फेस्टिवल कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जयपुर
एक फरवरी से जयपुर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इसमें फिल्मों के साथ अलग-अलग सेशंस भी रखे गए हैं। इसमें ‘एजेंट विनोद’ के लेखक अक्षत वर्मा ‘रंग दे बसंती’ के लेखक कमलेश पांडे आदि हिस्सा लेंगे। फेस्टिवल का इनॉग्रेशन राजमंदिर सिनेमा में शाम 6 बजे होगा। इसमें राजश्री प्रोडक्शन को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और राजस्थानी लेखक विजयदान देथा को ट्रिब्यूट भी दिया जाएगा। ‘जिफ’ निमंत्रण समिति के चेयरमैन दुर्गाप्रसाद अग्रवाल ने गुरुवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स में पत्रकारों को बताया कि इनॉग्रेशन सेशन में पाकिस्तान से ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री ‘जिंदाबाद’ दिखाई जाएगी। इस बार 90 देशों से चयनित 156 फिल्मों का प्रदर्शन होगा। इसमें कुल 121 फिल्में प्रतियोगिता कैटेगरी में शामिल हैं। समारोह 5 फरवरी तक राजमंदिर, चैंबर भवन और गोलछा सिनेमा में होगा। एक दिन फोर्टीज हॉस्पिटल में भी इसकी स्क्रीनिंग होगी।
लोगो पर उठे सवाल
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस समय आयोजक हैरान रह गए, जब वहां लगे टूरिज्म डिपार्टमेंट के लोगो को लेकर पत्रकारों ने तीखे सवाल किए। एक तरफ जहां जिफ के डायरेक्ट हनु रोज ने कहा कि हमने पिछले साल राजस्थान टूरिज्म डिपार्टमेंट को एक पत्र लिखा था, जिसमें साफ लिखा था कि हम एक साल तक लोगो का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं इस बारे में टूरिज्म डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर मार्केटिंग पवन कुमार जैन ने बताया कि इस साल टूरिज्म डिपार्टमेंट का जिफ के साथ कोई एग्रीमेंट नहीं हुआ है। ऐसे में लोगो का प्रयोग करना कहां तक उचित है ये विभाग के आला अधिकारी ही बता पाएंगे। इधर हनु रोज ने पिछले साल एडल्ट मूवीज के प्रदर्शन के बारे में सफाई देते हुए कहा, फिल्म फेस्टिवल में किसी भी तरह की फिल्म दिखाई जा सकती है। इस पर ‘ए’ सर्टिफिकेट होना आवश्यक नहीं है।