- Hindi News
- जयपुर में होगा आर्ट टीचर्स और स्टूडेंट्स का संगम
जयपुर में होगा आर्ट टीचर्स और स्टूडेंट्स का संगम
सिटी रिपोर्टर. जयपुर में शुक्रवार से देशभर के आर्ट टीचर्स और स्टूडेंट्स जुटेंगे। मौका होगा राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट की ललित कला महाविद्यालय विकास समिति और कानोडिय़ा पीजी कॉलेज की ओर से ‘इंडियन आर्ट थू द एजिज़’ विषय पर होने वाले नेशनल सेमिनार और नेशनल आर्ट कैंप का। कार्यक्रम 31 जनवरी से 6 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। स्कूल ऑफ आर्ट की प्राचार्य डॉ. वंदना चक्रवर्ती, महाविद्यालय विकास समिति के सचिव सुनीत घिल्डियाल और डॉ. जगमोहन माथोडिय़ा ने प्रेस वार्ता में बताया कि समारोह के तहत 31 जनवरी से 2 फरवरी तक सेमिनार और 3 से 6 फरवरी तक नेशनल आर्ट कैंप का आयोजन होगा। सेमिनार में देश के विभिन्न कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज के आर्ट लेक्चरर्स भाग लेंगे।