पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. राजस्थान की कबड्डी टीम ने पहली बार नेशनल चैंपियन बनकर इतिहास तो रच दिया, लेकिन इस ऐतिहासिक सफलता के बावजूद खिलाडिय़ों को अभावों में ही अभ्यास करना पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय कबड्डी फैडरेशन के नियमानुसार सभी तरह के राष्ट्रीय टूर्नामेंट विशेष प्रकार के मैट पर ही होते हैं, मिट्टी पर नहीं।
इसके उलट राज्य खेल परिषद के किसी भी स्टेडियम में एक भी मैट नहीं है। खिलाडिय़ों को अब भी मिट्टी में ही अभ्यास करना पड़ रहा है। राजस्थान टीम के अधिकांश खिलाड़ी जयपुर के चौगान स्टेडियम पर अभ्यास करते हैं, लेकिन मिट्टी के कोर्ट पर। यहां गेम्स ब्वॉय नहीं है, इसलिए यह कोर्ट भी खिलाडिय़ों को रोजाना खुद ही तैयार करना पड़ता है। राज्य कबड्डी संघ व कोच कई बार खेल परिषद को मैट के बारे में लिखित में दे चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद खिलाडिय़ों को यह नसीब नहीं हुआ।
चौगान स्टेडियम पर मिट्टी से बने कोर्ट पर अभ्यास करते राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी। फोटो : भास्कर
..तो राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट नहीं हो पाएंगे राजस्थान में
राजस्थान कबड्डी संघ के अध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलोत ने बताया कि इस साल कबड्डी प्रीमियर लीग के कुछ मैच जयपुर में कराना चाहते हैं, यह तभी संभव है, जब स्टेडियम में इस खेल की उचित सुविधा हो। मैट के अभाव में तो यहां राष्ट्रीय स्तर के मैच नहीं हो पाएंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.