खेल दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
सिटी रिपोर्टर जयपुर
स्टेप बाई स्टेप हाई स्कूल, चित्रकूट के 12वें वार्षिक खेल दिवस का आयोजन चित्रकूट स्टेडियम में गुरुवार को किया गया। डायरेक्टर जयश्री पेड़ीवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मार्च पास्ट के बाद बच्चों ने लयबद्ध ड्रिल से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद लंबी कूद, ऊंची कूद, रेस, रैकेट आदि प्रतियोगिताएं हुईं। अंत में पेरेंट्स और टीचर्स की दौड़ ने कार्यक्र्रम को रोचक बना दिया।