- Hindi News
- अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के विकास के लिए सहायता राशि दी
अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के विकास के लिए सहायता राशि दी
जयपुर - सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान ने गुरुवार को सचिवालय में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को आधारभूत संरचना के विकास के लिए केंद्रीय योजना की द्वितीय किश्त के रूप में 96.10 लाख रु. के चेक वितरित किए। खान ने यह राशि पाने वाले इन शिक्षण संस्थानों के पदाधिकारियों के सामने यह भरोसा जताया कि इससे इन संस्थानों में शिक्षा और शैक्षणिक गतिविधियों के प्रसार को बढ़ावा मिलेगा। खान ने केन्द्र प्रवर्तित योजना इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट प्राइवेट एडेड/अनएडेड माइनॉरिटी इंस्टीट्यूशन ((आईडीएमआई)) के अन्तर्गत द्वितीय किस्त के रूप में दी गई।