- Hindi News
- हाइवे पर ट्रक लूटने वाले ३ छात्र 5 दिन के रिमांड पर
हाइवे पर ट्रक लूटने वाले ३ छात्र 5 दिन के रिमांड पर
जयपुर - एक्सप्रेस हाइवे पर ट्रक चालक को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले तीन छात्रों को पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया। आरोपी महादेव नगर, जोड़ला पावर हाउस निवासी मुकेश सैनी, नीमकाथाना निवासी ममलेश्वर कौशिक उर्फ अर्जुन और रींगस निवासी अनिल कुमार चौधरी उर्फ जालिम डोन हैं। इन्हें पकडऩे वाली टीम में कमिश्नरेट की अपराध शाखा के उपनिरीक्षक लिखमाराम, कांस्टेबल रतनदीप बापट, मुरलीपुरा थाने में कांस्टेबल फूलचंद, रामसिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।