पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुपचुप बांट दिए मेयर के खिलाफ पेंफ्लेट

गुपचुप बांट दिए मेयर के खिलाफ पेंफ्लेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों के सम्मेलन में गुरुवार को मेयर ज्योति खंडेलवाल के खिलाफ किसी ने पर्चे बांट दिए। हालांकि ये पर्चे ज्यादा प्रतिनिधियों तक नहीं पहुंचे, लेकिन धीरे-धीरे ज्यादातर लोगों में दिनभर चर्चा का विषय रहे। जैसे ही पर्चे पहुंचे, एक पदाधिकारी ने इन्हें जब्त कर लिया। पर्चे में मेयर पर कांग्रेस को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि कांग्रेस ने महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को आगे बढ़ाया, लेकिन मेयर ने पार्टी का मान घटा दिया। मेयर ने चार साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उधर, मेयर ज्योति खंडेलवाल ने कहा, सरकार की तरह संगठन में भी स्थानीय निकाय जनप्रतिनिधियों की राय नहीं ली जाती। अगर किसी भी स्तर पर राय ली जाती तो जनता के साथ और जुड़ाव महसूस होता।

मुख्यमंत्री व नगरीय विकास मंत्री के खिलाफ बयानबाजी की। खुद और सांसदों के बीच संबंध खराब होने पर उनके खिलाफ भी बयानबाजी कर पार्टी की इमेज खराब की। पार्टी को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इस पर्चे में 2007 के उस पत्र को भी लगाया गया है, जो गुलाम नबी ने ज्योति खंडेलवाल के पार्षद रहने के दौरान सोनिया गांधी को लिखा था। इसमें ज्योति खंडेलवाल पर कई आरोप लगाए गए थे।
उल्लेखनीय है कि तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी के समय सांसद महेश जोशी ने अपने प्रयास से ज्योति खंडेलवाल को मेयर के पद का टिकट दिलवाया था। जिताने की गारंटी भी ली। ज्योति खंडेलवाल ने जीत के बाद धीरे-धीरे सांसद जोशी से किनारा कर लिया। इसके बाद से ज्योति खंडेलवाल ने सांसद पर हमले बोलना शुरू कर दिया। पिछले दिनों जयपुर जिला कांग्रेस की बैठक में भी मेयर को लेकर खासी तकरार हुई।