पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बापू की याद में सर्वधर्म प्रार्थना, मौन

बापू की याद में सर्वधर्म प्रार्थना, मौन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जयपुर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम हुए। कहीं मोमबत्तियां जलाकर तो कहीं पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया गया। राजस्थान समग्र सेवा संघ, आम आदमी पार्टी एवं अन्य संगठनों की ओर से गांधी सर्किल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
देशभक्तों की स्मृति में कलेक्ट्रेट कार्यालय के तहसील चौक में सुबह 11 बजे 2 मिनट तक मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कलेक्टर कृष्ण कुणाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
सार्थक मानव कुष्ठाश्रम में आश्रम के प्रांगण में कुष्ठ निवारण दिवस मनाया गया। राजस्थान मेघवाल परिषद की ओर से शाम को अमर जवान ज्योति पर कैंडल मार्च निकाला गया। राजस्थान जन संघर्ष समिति की ओर से गरीबों व असहायों को ऊनी कपड़े बांटे गए। पशुपालन निदेशालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर गांधीजी को श्रद्धांजलि दी। दिल्ली की गांधी एवं दर्शन समिति के सहयोग से जन कला साहित्य मंच संस्था की ओर से गांधी चेतना सप्ताह का समापन हुआ। सप्ताह के तहत बच्चों को अहिंसा और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया। उद्योग नगर, निवारू रोड के जेवीएम स्कूल में निदेशिका मंजू शर्मा के नेतृत्व में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
एनएसयूआई ने किया अनशन
एनएसयूआई की ओर से राज. यूनिवर्सिटी गेट पर भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, पूर्व विधायक प्रतापसिंह खाचरियावास, विधायक गोविंद सिंह डोटसरा, एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव मोहित शर्मा शामिल हुए। एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश भाकर ने बताया कि यह अनशन प्रत्येक जिले में किए गए।



शाम को स्टेच्यू सर्किल पर प्रार्थना सभा।

सुबह गांधी सर्किल पर प्रार्थना सभा।

जगह-जगह कार्यक्रम, कैंडल मार्च निकाला तो कहीं मौन रखकर दी श्रद्धांजलि