- Hindi News
- हाईकोर्ट में पैरवी के लिए तीस अधिवक्ता नियुक्त
हाईकोर्ट में पैरवी के लिए तीस अधिवक्ता नियुक्त
नगर संवाददाता - जयपुर
सरकार के विधि विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी कर हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ व जयपुर पीठ में राज्य सरकार की ओर से मुकदमों में पैरवी के लिए तीस अधिवक्ताओं की नियुक्ति की। सरकार ने जयपुर पीठ में गवर्नमेंट काउंसल पद पर मनु भार्गव व एडिशनल गवर्नमेंट काउंसिल पद पर नीरज कुमार भट्ट, मंजू जोशी, बीके शर्मा, आरपी अग्रवाल व आशीष जैन को नियुक्त किया, जबकि डिप्टी गवर्नमेंट काउंसल पद पर बाबूलाल सैनी, हनुमान प्रसाद बैरवा, दीनदयाल शर्मा, एनएस चौहान, वंदना शर्मा रवि चिरानिया व परीक्षित सिंह और असिस्टेंट गवर्नमेंट काउंसल पद पर मंजू दवे, तपेश अग्रवाल व विनय पांडे को नियुक्त किया। जोधपुर मुख्य पीठ में गवर्नमेंट काउंसल पद पर आरआर कंवर व एडिशनल गवर्नमेंट पद पर श्याम मनोहर तोषनीवाल, प्रतिष्ठा दवे सिन्हा, कुसुम राव व आनंद बिस्सा को नियुक्त किया, जबकि डिप्टी गवर्नमेंट काउंसल पद पर सुमन पोरवाल, त्रिभुवन सिंह, संजय राव पालीवाल, लेखाराम विश्नोई व देवकीनंदन व्यास और असिस्टेंट गवर्नमेंट काउंसल पद पर नरेंद्र कुमार गहलोत, मुकेश रावल, अक्षय तिवारी व गौरव निंबावत को नियुक्त किया।