पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरीतारी का काम कर रहे २९ बालश्रमिक छुड़ाए

आरीतारी का काम कर रहे २९ बालश्रमिक छुड़ाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - रामगंज में बालाजी का रास्ता में चल रहे कारखाने में आरी-तारी का काम कर रहे 29 बच्चों को पुलिस ने मुक्त कराया। साथ ही दो कारखाना संचालकों उत्तरप्रदेश निवासी यासीन व जाबीर अली को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा कारखाना संचालक जमील अहमद पकड़ा नहीं जा सका। बच्चों को चाइल्ड होम संस्था में भेज दिया। एसीपी समीर दुबे ने बताया कि बच्चे 10-14 वर्ष उम्र के हैं।
गिरफ्तार आरोपी उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं।

ताज मस्जिद के पास सद्दीक खान का तीन मंजिला मकान है, जिसमें तीनों आरोपी आरीतारी का कारखाना चलाते हैं। यहां उत्तरप्रदेश के रहने वाले बच्चों से आरी-तारी का काम कराया जा रहा था, जिनकी उम्र 10 से 14 वर्ष है। बालश्रम की सूचना पर एएसआई रूप नारायण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मकान में छापा मारा, जहां तीनों मंजिलों पर मासूम बच्चे काम कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई कर बच्चों को छुड़वाया और आरोपियों को पकड़ लिया।