पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 18 छात्र छात्राओं व 20 भामाशाहों का सम्मान किया

18 छात्र-छात्राओं व 20 भामाशाहों का सम्मान किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - श्याम बिहारी हितकारिणी समिति की ओर में गुरुवार को 18 प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। दीनानाथ जी के रास्ते में अंतिम चौराहे पर श्याम बिहारी के मंदिर में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता भंवरी देवी शर्मा ने की। मुख्य अतिथि राधेरानी शर्मा एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा ने छात्रों को पुरस्कृत किया। साथ विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र पारीक ने समाज हित कार्य व सहयोग करने वाले 20 भामाशाहों को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न प्रदान किए।