आधारभूत ढांचे के विकास पर प्रस्तुतीकरण
जयपुर - प्रदेश के आधारभूत ढांचे के विकास के लिए सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च की ओर से गुरुवार को सीएमओ में मुख्यमंत्री को प्रस्तुतिकरण दिया गया। सेंटर के सीनियर फैलो राजीव कुमार एवं अन्य प्रतिनिधियों ने बताया कि किस तरह निजी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी से आधारभूत ढांचे का बेहतर विकास हो सकता है। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शहरी आवास, कचरा प्रबंधन एवं सड़क सहित ८ क्षेत्रों में प्रस्तुतीकरण दिया।
इसमें दिए गए सुझावों का संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करेंगे। बैठक में मुख्य सचिव राजीव महर्षि, अतिरिक्त मुख्य सचिव सी.एस.राजन, एसएस अग्रवाल, अशोक संपतराम सहित संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव व सचिव उपस्थित थे।