- Hindi News
- नाकाबंदी में पीछा किया तो चेतक को टक्कर मारकर भागा ड्राइवर
नाकाबंदी में पीछा किया तो चेतक को टक्कर मारकर भागा ड्राइवर
भास्कर न्यूज - जयपुर
आगरा रोड पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार एक बोलेरो ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर पुलिस नाकाबंदी को तोड़कर भाग निकली। यह देखकर पुलिस की चेतक नंबर 4 पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पीछा कर बोलेरो को रुकवाने की कोशिश की तो ड्राइवर ने चेतक को टक्कर मार दी। इसके बाद बोलेरो छोड़कर भाग निकला। चेतक के ड्राइवर बलवान सिंह ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने में राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का केस दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार बोलेरो में एक ड्राइवर के अलावा एक विधायक का भाई भी मौजूद था। जिसका पता लगाया जा रहा है।
बलवान सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि टीपी नगर चौराहे पर रात डेढ़ बजे नाकाबंदी कर रहे थे। तेज रफ्तार देखकर बोलेरो को रुकवाने का इशारा किया, लेकिन गाड़ी को रोकने की बजाय ड्राइवर नाकाबंदी तोड़कर गाड़ी भगाकर घाट की गूणी टनल की तरफ ले गया। पुलिस ने चेतक ने पीछा कर टनल सर्किल के पास बोलेरो को रुकवाने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने बोलेरो से चेतक को टक्कर मारी। इससे चेतक का शीशा और लाइट टूट गई।