पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक से त्र14 हजार लूटे

युवक से त्र14 हजार लूटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - शास्त्री नगर में आइसक्रीम पार्लर संचालक से मंगलवार रात चार बदमाशों ने मारपीट कर 14 हजार रुपए लूट लिए। वारदात सुभाष नगर निवासी हनुमान सहाय से हुई। पानी की टंकी के पास बदमाशों ने हनुमान से मारपीट कर जेब से 14 हजार रुपए निकाल लिए।
गोनेर में रेलवे के गेटमैन से मारपीट: गोनेर रेलवे फाटक पर ड्यूटी कर रहे गेटमैन कन्हैयालाल से मंगलवार देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर दी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। खोह नागोरियान थाने में खातीपुरा के स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीडि़त ने बाइक के नंबर पुलिस को बताएं हैं।

वारदात गोनेर निवासी कन्हैयालाल के साथ हुई। वे फाटक पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर तीन लड़के आए। उन्होंने कन्हैयालाल के साथ मारपीट कर दी। जिसमें वे लहुलुहान हो गए। उन्होंने खातीपुरा स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार को फोन कर घटना की जानकारी दी। स्टेशन अधीक्षक ने रामफूल को मौके पर भेजा तब कन्हैयालाल अचेत मिला। उसे नजदीक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।