पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रपट्टा मिलना परिवार की सबसे बड़ी खुशीञ्ज

क्रपट्टा मिलना परिवार की सबसे बड़ी खुशीञ्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि मकान का पट्टा मिलना किसी भी परिवार के लिए सबसे बड़ी खुशी का विषय होता है। इसलिए राज्य के आम आदमी के चेहरे पर खुशी लाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार संवेदनशीलता के साथ प्रयत्नशील है। डॉ. चतुर्वेदी गुरुवार को जेडीए परिसर में लगे शिविर के दौरान आनन्द भवन गृह निर्माण सहकारी समिति योजना में कल्याणपुरी विस्तार कॉलोनी के भूखंड धारियों को पट्टा वितरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक योजनाओं के शिविर लगाकर भूखण्डधारियों को मालिकाना हक दिया जाए। मुख्यमंत्री ने आमजन की समस्याओं के निपटारे के लिए सुनवाई की विशेष व्यवस्था पर ध्यान दिया, जिससे विकास समितियां क्षेत्र की समस्याओं को सामूहिक रूप से प्रस्तुत कर सकें।