पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. वैशाली नगर थाने में बुधवार को एक कंपनी के पूर्व डायरेक्टर पर बिना अथॉरिटी लेटर के दो प्लॉट बेचने का मामला इस्तगासे से दर्ज हुआ। पुलिस ने बताया कि चित्रकूट-वैशाली नगर निवासी सुरेश कुमार खत्री वैशाली नगर में डिबोक बिल्डर ग्रुप में काम करते थे। उन्होंने जगदीश विश्नोई के साथ मिलकर चाकसू में हैवंस सिटी में प्लॉट काटे थे। उन्होंने कंपनी के अथॉरिटी लेटर के बिना दो प्लॉट बेच दिए। बेचे गए दोनों प्लॉटों की कीमत 8 लाख रुपए बताई जा रही है। आपस में अनबन होने पर जगदीश विश्नोई ने सांगानेर प्रताप नगर में डिवाइन ग्रुप नाम से अलग कंपनी बना ली।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.