- Hindi News
- मोहंती के कपड़े जब्त, आपत्तिजनक चीजें मिलींएमबीए छात्रा से दुष्कर्म का मामलाएमबीए छात्रा से दुष
मोहंती के कपड़े जब्त, आपत्तिजनक चीजें मिलींएमबीए छात्रा से दुष्कर्म का मामलाएमबीए छात्रा से दुष्कर्म का मामला
भास्कर न्यूज. जयपुर
एमबीए छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी आईएएस अफसर बीबी मोहंती के खिलाफ पुलिस को ठोस सबूत मिले हैं। पुलिस को स्वेज फार्म आईरिस अपार्टमेंट स्थित मोहंती के फ्लैट पर सर्च के दौरान यौन संबंधों से संबंधित चीजों के पैकेट मिले हंै। पुलिस ने पीडि़ता की मौजूदगी में मोहंती के कपड़े भी जब्त किए हैं। पीडि़ता ने घटना के दौरान मोहंती द्वारा पहने कपड़ों की पहचान भी की है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस अब जांच के लिए आपत्तिजनक सामग्री व कपड़े एफएसएल को भेजेगी। पुलिस ने पीडि़ता की मौजूदगी में फ्लैट पर शाम ४ बजे से रात ८ बजे तक तलाशी ली है। पुलिस ने मोहंती के खिलाफ सबूत एकत्र करने के लिए पीडि़ता से भी उसके कपड़े मांगे हैं।
((विस्तृत पेज-3 पर))