- Hindi News
- भरतपुर में कैबिनेट पर आज मंत्रियों की बैठक
भरतपुर में कैबिनेट पर आज मंत्रियों की बैठक
जयपुर - मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार सुबह 11 बजे सीएमओ में प्रदेश के सभी मंत्रियों की बैठक लेंगी। बैठक में भरतपुर में होने वाली कैबिनेट और जनसुनवाई पर बातचीत होगी। बैठक में इसे लेकर रणनीति तय की जाएगी। कैबिनेट के मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। भरतपुर संभाग के सभी प्रकार के प्रकरणों और मामलों के बारे में भी अग्रिम योजना बनाए जाने की संभावना है। सरकार भरतपुर जाने से पहले सभी प्रकार की तैयारी कर लेना चाहती है।