- Hindi News
- राज्यसभा चुनाव : निर्वाचन की घोषणा आज संभव
राज्यसभा चुनाव : निर्वाचन की घोषणा आज संभव
जयपुर - राजस्थान से राज्यसभा के तीनों प्रत्याशियों के निर्वाचन की शुक्रवार को घोषणा संभव है। दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। तीन सीटों के लिए भाजपा के विजय गोयल, रामनारायण डूडी और नारायण पंचारिया ने नामांकन दाखिल किया था। शुक्रवार को ही विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से निर्वाचन प्रमाणपत्र जारी किए जाने की संभावना है।