पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2005 में हार के बाद युवाओं को दी तरजीह, इसलिए अब जीते: डूडी

2005 में हार के बाद युवाओं को दी तरजीह, इसलिए अब जीते: डूडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जयपुर
प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी का कहना है कि वर्ष 2005 का लोकसभा चुनाव हारने के बाद युवाओं को तरजीह देना शुरू किया था। ये ही कारण रहा कि इसके वे बाद चुनाव जीतते रहे।
वे गुरुवार राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ महासचिव अभिमन्यु पूनिया के कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे। पूर्व विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि बड़ा जनादेश मिलने के बाद भाजपा की भाषा बदल गई है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मेट्रो पर हुए खर्चे को लगभग फिजूलखर्ची माना है। इस मामले में एक बार जनता की राय ले लेती तो अच्छा होता।




युवा नेता ईमानदार बुजुर्ग नेता भ्रष्ट : पलाड़ा

राजस्थान यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज द्वितीय के छात्रसंघ का उद्घाटन अवसर पर विशिष्ट अतिथि भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य भंवर सिंह पलाड़ा ने कहा कि बुजुर्ग नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाते हैं लेकिन युवा नेता भ्रष्टाचार करने से बचते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी थे।

उद्घाटन कार्यक्रमों की तिथि बढ़ाई : कॉलेज निदेशालय ने छात्रसंघ उद्घाटन कार्यक्रम की तिथि 31 जनवरी से बढ़ाकर 7 फरवरी की है। इस संबंध में सभी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों को निर्देश भिजवाए गए हैं।