- Hindi News
- साधु वेश धरे दो बदमाशों ने महिला से जेवर ठगे
साधु वेश धरे दो बदमाशों ने महिला से जेवर ठगे
जयपुर - मानसरोवर में साधु वेश में भीख मांग रहे दो बदमाशों ने महिला को उसकी बच्ची की तबीयत ठीक करने का झांसा देकर जेवर हड़प लिए। वारदात प्लॉट नंबर 31/78, मानसरोवर निवासी हेमलता सोढ़ानी के साथ हुई। ठगों ने हेमलता को चावल खाने को दे दिए। उन्होंने पांच गहने मंगवाए। बदमाशों ने जेवर रुमाल में बांधकर आलमारी में रखने को कहा। दूसरे दिन आकर पूजा के बहाने जेवर मंगवाए। उन्होंने नजर बचाकर जेवर पार कर लिए और नकली चूडिय़ां रख दीं।
दोनों बदमाशों ने पीडि़ता से मोबाइल नंबर भी पूछे और अगले दिन आने की बात कहकर चले गए। मंगलवार को वे दोनों बदमाश वहीं पहुंचे। उन्होंने नजदीक एक दुकानदार के मोबाइल फोन से हेमलता को फोन किया और पूजा सामग्री तैयार रखने को कहा। बाद में, वे दोनों पीडि़ता के घर पहुंचे। उसे झांड फूंक देने का दिखावा किया और फिर पानी लेने रसोई में भेज दिया। इस दौरान बदमाशों ने अलमारी से रखे कपड़े को मंगवाया। नजर बचाकर सोने के गहने पार कर लिए और उनकी जगह प्लास्टिक की चूडिय़ां रखकर चले गए।