पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. विभिन्न विभागों के अलग-अलग मामलों में निलंबित अधिकारी अब जल्द बहाल होंगे। मुख्य सचिव राजीव महर्षि ने गुरुवार को सचिवालय में कार्मिक विभाग के अधिकारियों से बैठक कर मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। संभावना जताई जा रही है कि ज्यादातर मामलों पर सुनवाई पूरी कर उन्हें जल्दी निपटाया जाएगा। प्रदेश में ऐसे 38 मामले हैं।
इनमें से गुरुवार को हुई बैठक में 24 मामलों पर मुख्य सचिव ने अधिकारियों से चर्चा की। संभावना यह जताई जा रही है कि कुछ अधिकारियों के निलंबन तुरंत ही खत्म किए जाएंगे। बैठक में मुख्य सचिव का कहना था कि कई अधिकारी तो लंबे समय से निलंबित हैं। ऐसे में विभागों में अधिकारियों की कमी के बावजूद उनका उपयोग नहीं हो पा रहा। प्रकरण जल्द निपटेंगे तो उनकी बहाली पर विभागों में लगाया जा सकेगा। इससे कामकाज में तेजी आएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.