पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्किल, पार्कों में लगेंगे अमेरिकी फूल

सर्किल, पार्कों में लगेंगे अमेरिकी फूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर - मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शासन सचिवालय के गॉर्डन तथा शहर के प्रमुख सर्किल एवं पार्कों का सौंदर्यकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इनमें अमेरिकी पिटयूनिया फ्लॉक्स जैसे फूल लगाए जाएं। राजे ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद सचिवालय के गार्डन का अवलोकन करते हुए कार्मिक विभाग के सचिव आलोक गुप्ता को निर्देश दिए कि वे लैंडस्केप आर्टिस्ट से सौंदर्यकरण का प्लान तैयार कर इसे विकसित करें। साथ ही रामनिवास बाग, स्टैच्यू सर्किल, सेंट्रल पार्क, जवाहर सर्किल व नेहरू पार्क में मनमोहक फुलवारी विकसित करने को कहा।