- Hindi News
- रेजिडेंट डॉक्टरों ने दी हड़ताल की चेतावनी
रेजिडेंट डॉक्टरों ने दी हड़ताल की चेतावनी
जयपुर - जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ((जार्ड)) ने एसएमएस समेत अन्य मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों में डॉक्टर व स्टाफ की सुरक्षा के लिए हॉस्पिटल प्रोटेक्शन फोर्स बनाने की मांग की है। जार्ड अध्यक्ष डॉ. राजवेंद्र ंिसह ने बताया कि पिछली सरकार की रेजिडेंट डॉक्टरों व स्टाफ से मारपीट की घटनाएं रोकने तथा सुरक्षा देने के लिए फोर्स के गठन की घोषणा पर भी अमल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि उदयपुर में रेजिडेंट से मारपीट करने वाले शुक्रवार रात तक गिरफ्तार नहीं हुए शनिवार सुबह से हड़ताल करेंगे।