पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक टेंपो की टक्करसात घायल, दो मरे

ट्रक-टेंपो की टक्करसात घायल, दो मरे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - टोंक
राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर ट्रक व टैंपो की टक्कर में टेंपो में सवार सात जने घायल हो गए, जबकि दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक फरार हो गया।
सूचना मिलने पर सदर थानाधिकारी नवाब खां मौके पर पहुंचे तथा घायलों को सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। सदर थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। सूचना मिलने पर डीएसपी अमरजीत सिंह बेदी, कोतवाल नरेंद्र पारीक, पीएमओ बृजेश गुप्ता भी अस्पताल पहुंचे।
सदर थानाधिकारी नवाब खां ने बताया कि टेंपो पेट्रोल पंप की ओर से पक्का बंधे की तरफ जा रहा था तथा जयपुर की तरफ से ट्रक आ रहा था। पेट्रोल पंप के पास टैंपो व ट्रक की आमने सामने की भिडं़त हो गई, जिससे टेंपो में सवार मेहगांव निवासी कैलाश ((45)) पत्नी गोपाल व मंडावर निवासी जगदीश कीर ((50)) पुत्र मोहन लाल कीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मेहगांव निवासी गोपाल ((50)) पुत्र लक्ष्मीनारायण गुर्जर, हथौना निवासी सत्यनारायण ((40)) पुत्र गंगा बिशन गुर्जर, हंसराज ((18)) पुत्र प्रधान गुर्जर, चिरोंज निवासी रामनारायण ((55)) पुत्र जगन्नाथ, गणपत ((40)) पुत्र देवबगस रैगर, नया गांव निवासी संतोख ((36)) पत्नी प्रभुलाल बैरवा, तन्नू ((2)) पुत्री प्रभुलाल बैरवा घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने मृतकों के पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
घटनास्थल पर हंगामा
दुर्घटना के बाद घायल के अस्पताल पहुंचने पर अस्त पाल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। डॉक्टरों की टीम ने तुरंत घायलों को संभाला। सूचना मिलने पर पीएमओ बृजेश गुप्ता भी अस्पताल पहुंचे तथा उन्होंने सर्जिकल वार्ड में व्यवस्था देखी। सभी घायलों को जयपुर रेफर कर दिए जाने पर जब सात घायलों को एक ही एबुलेंस में ले जाने लगे तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। वहां उपस्थित पुलिसकर्मियों ने लोगों को शांत किया तथा तुरंत दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था कराई।
भिडं़त में महिला की मौत
टोंक - मेहंदवास थाना क्षेत्र में रोडवेज बस की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। मेहंदवास थानाधिकारी छोटी लाल मीणा ने बताया कि अमीनपुरा निवासी कैलाशी देवी भील पत्नी शंकर लाल भील अपने भाई हेमराज के साथ मोटर साइकिल पर भतीजे का उपचार करा कर सांडिला अपने पीहर जा रही थी। रास्ते जयपुर आगार की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे कैलाशी की मौत हो गई। बस चालक फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।



> टोंक. परिजन सआदत अस्पताल में शव लेने का इंतजार करते हुए।