पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 00फोटो समाचार.. राज्य स्तरीय जूडो में गुंजन को रजत व कृष्णा को कांस्य पदक मिला

00फोटो समाचार.. राज्य स्तरीय जूडो में गुंजन को रजत व कृष्णा को कांस्य पदक मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - टोंक
राज्य स्तरीय सीनियर जूडो चैंपियनशिप में जिला जूडो संघ टोंक की
जूडो खिलाड़ी गुंजन साहू ने रजत पदक व कृष्णा चंदेल ने कांस्य पद प्राप्त किया है।
संघ के अध्यक्ष सैय्यद अबूबकर नकवी ने बताया कि जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में आयोजित हुई राज्य स्तरीय सीनियर जूड़ो चैंपियनशिप में टोंक की छात्रा गुंजन साहू ने 78 किग्रा भार वर्ग में द्वितीय स्थान पर रहकर रजत व कृष्णा चंदेल ने 48 किग्रा भार वर्ग में तृतीय स्थान पर रहकर कांस्य पदक प्राप्त किया।
संघ के सचिव आरएस नावरियां ने बताया कि छात्र वर्ग में टोंक के हरिनारायण गुर्जर व राजेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।