- Hindi News
- नेताजी सुभाष की जयंती पर ४० ने किया रक्तदान
नेताजी सुभाष की जयंती पर ४० ने किया रक्तदान
कार्यालय संवाददाता - दौसा
सुभाष चंद बोस की जयंती पर गुरुवार को 40 लोगों ने रक्तदान किया। भारत विकास परिषद की ओर से रेलवे स्टेशन राउमावि में शिविर लगाया गया। पुलिस सुपरिटेंडेंट ((एसपी)) अंशुमन भौमिया ने शिविर का उद्घाटन किया।
जिला अस्पताल व स्वास्थ्य कल्याण विभाग जयपुर की ब्लड टीम ने रक्त संग्रहण किया। इस दौरान दौसा ब्लड बैंक की प्रभारी राजकुमारी बजाज ने रक्तदान के संबंध में फैली भ्रांतियों के बारे में स्पष्ट किया। राजकुमारी बजाज ने कहा कि खून बनने की एक नियमित प्रक्रिया है। रक्तदान से शरीर में खून की कमी जैसी कोई बात नहीं है। ऐसी बात करने वाले अनपढ़ या नासमझ हो सकते हैं, वहीं एसपी अंशुमन भौमिया ने भारत विकास परिषद की रक्तदान शिविर के मद्देनजर सराहना की तथा लोगों का आह्वान किया कि रक्तदान के लिए स्वेच्छा से आगे आए। इस अवसर पर परिषद के डॉ. एस.पी. शर्मा, डॉ. संतोष वाष्र्णेय, डॉ. के.एस. बोहरा, सत्यनारायण रेला, गणपत लाल गुप्ता, नरेंद्र पारीक, मुरारीलाल खंडेलवाल, डॉ. दामोदर
प्रसाद, डॉ. डी.एन. शर्मा, दिनेश गुप्ता, रामजीलाल खंडेलवाल, सीताराम सा मरा, कृष्णमोहन मिश्रा, रेलवे स्टेशन स्कूल के प्रधानाचार्य कुंजलाल मीणा, एनएसएस प्रभारी सुरेश शर्मा आदि थे।
51वीं बार किया रक्तदान
राकेश कौशिक ने 51वीं बार
रक्तदान कर एक अनूठी मिसाल कायम की है।
दौसा - केबी कौशिक फाउंडेशन के तत्वावधान में गुरुवार को क्रांतिकारी देशभक्त एवं आजादी के पुरोधा नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती मनाई। कार्यक्रम संयोजक रमेश शर्मा नांगल चांपा, संरक्षक सलाहकार राकेश कौशिक ने कहा कि देश की आजादी में नेताजी का अविस्मरणीय योगदान रहा है। हमें उनके पदचिन्हों पर चलते हुए देश की सेवा में अपना योगदान देना चाहिए। सचिव गोपेश कौशिक, अरुणेश गुप्ता, जगदीश लाटा, लक्ष्मीनारायण मीणा, मानप्रकाश शर्मा, शिवलाल गुर्जर, कमल सिंह गुर्जर श्यालावास, सुशील सेठी, मुकेश मीणा, रिकेश गुमानपुरा व पुखराज हर्षाणा आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की। शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद बोस व शिव सेना सुप्रीमो बाला साहेब ठाकरे की जयंती मनाई। इस दौरान दीपक शर्मा व नीरज शर्मा ने बोस व ठाकरे की जीवनी पर प्रकाश डाला।
आजादी के पुरोधा को श्रद्धा सुमन अर्पित