पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - दौसा
सिर पर खेत से घास लेकर लौट रही एक महिला गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आ गई। गंभीर घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे जयपुर
रेफर कर दिया। रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।
निमाली की कौरी देवी ((40)) पत्नी रंगलाल मीणा सुबह खेत से घास लेने गई थी। सुबह करीब 10:30 बजे वह घास लेकर लौट रही थी। इस बीच अरनिया-भांकरी स्टेशन के बीच किमी 164 के पास महिला एक मालगाड़ी की चपेट में आ गई, जो जयपुर की ओर जा रही थी। महिला को सामने देख ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक भी लगाए, लेकिन गाड़ी रुकती तब तक कौरी देवी इंजन की चपेट में आ गई। बाद में घायल महिला को उसी ट्रेन से दौसा लाया गया। ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर उम्मेद सिंह जौदान ने कोतवाली पुलिस को टेलीफोन किया तथा एंबुलेंस-108 गाड़ी भेजने को कहा। एंबुलेंस तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी, लेकिन टेलीफोन करते ही कोतवाली से गाड़ी रेलवे स्टेशन पहुंच गई।
घायल कौरी देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना कोलवा थाने की थी सो सूचना पर कोलवा थाने से हैड कांस्टेबल लल्लू मीणा भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मीणा ने बताया कि जयपुर रेफर करने के थोड़ी देर बाद ही कौरी देवी ने दम तोड़ दिया।